ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
रूस की पनडुब्बी में लगी आग, 14 सैनिकों का मौत, राष्ट्रपति पुतिन ने दिए जांच के आदेश
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2019 4:51:59 PM
रूस की पनडुब्बी में लगी आग, 14 सैनिकों का मौत, राष्ट्रपति पुतिन ने दिए जांच के आदेश

मॉस्को। आर्कटिक के पास गहरे पानी में समुद्र तल के सर्वेक्षण करते हुए एक रूसी पनडुब्बी में आग लग जाने के कारण 14 रूसी नाविकों की मौत हो गई। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, रूसी मीडिया आउटलेट आरबीसी के हवाले से बताया गया है कि यह विशेष अभियान के लिए प्रयोग होने वाली लघु परमाणु पनडुब्बी थी। 

 
विदित हो कि अगस्त, 2000 के बाद से नौसैनिक पनडुब्बी की यह सबसे ज्यादा भयानक दुर्घटना हुई है।उस समय परमाणु पनडुब्बी कुरस्क बेरेंट समुद्र में डूब गई थी जिसमें 118 लोगों की मौत हो गई थी। ताजा घटना भी बैरेंट समुद्र के आसपास के क्षेत्र में ही हुई है। पास के नार्वे के अधिकारियों ने कहा कि वह निगरानी कर रहे थे, लेकिन असामान्य रूप से उच्च स्तर के रैडिएशन का पता नहीं चला है।
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इसे नौसेना के लिए बड़ा नुकसान बताया है। पुतिन ने कहा, ''हमारी संवेदनाए मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हमसे जो बनेगा हम उनके लिए करेंगे।'' उन्होंने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को तुरंत सेवेरोमॉस्क जाने का आदेश दिया है और कारणों का पता लगाकर उन्हे रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS