ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
लीबिया: प्रवासियों के एक हिरासत केन्द्र पर हवाई हमला, 40 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2019 4:37:33 PM
लीबिया: प्रवासियों के एक हिरासत केन्द्र पर हवाई हमला, 40 लोगों की मौत, कई घायल

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में स्थित प्रवासियों के एक हिरासत केन्द्र पर आज तड़के हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसने किया। हमले में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

 
त्रिपोली में यूएन समर्थित सरकार का कहना है कि ये हमला लीबियन नेशनल आर्मी ने किया है। लीबियन नेशनल आर्मी खलीफा हफ्तार का समर्थन करती है।
 
लीबिया अस्थिर राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति का सामना कर रहा है। तानाशाह मुआम्मर गद्दाफी की मौत के बाद से लीबिया को दो गुटों में बांट दिया गया है। एलएनए लीबिया के पू्र्वी भाग को नियंत्रित करता है, जबकि यूएन समर्थित जीएनए पश्चिमी क्षेत्र पर शासन करता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS