अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में ईद पर धुंआधार गोलीबारी में 13 की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2019 12:32:35 PMपेशावर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईद की नमाज के बाद दो प्रतिद्वंद्वी समूहों ने एक-दूसरे पर अंधाधृंध गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह घटना मुल्तान जिले की जलालपुर पीरवाला तहसील में बुधवार को हुई।
जियो न्यूज की खबर के मुताबिक एक विवाद के बाद दोनों समूह ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। सूत्रों के मुताबिक एक समूह के लोग ईद की नमाज के बाद जब अपने घर लौट रहे थे तो दूसरे समूह के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने घटना पर मुल्तान के क्षेत्रीय पुलिए अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।