ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जर्मनी में बलूचियों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2019 5:01:25 PM
जर्मनी में बलूचियों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बर्लिन। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर दुनिया भर में एक बार फिर प्रदर्शन शुरू हो गया है। जर्मनी के हनोवर शहर में मंगलवार को बलूचिस्तान मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

 
विदित हो कि यह प्रदर्शन बलूचिस्तान में 28 मई, 1998 को पाकिस्तान द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों की सालगिरह पर किया गया। इस दौरान फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर बैन लगाने और बलूचिस्तान में किए गए परमाणु परीक्षणों की जांच की मांग की।
 
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मूवमेंट के एक कार्यकर्ता मुमताज बलूच ने कहा कि पाकिस्तान ने 27 मार्च, 1948 को बलूच पर कब्जा कर लिया और तब से बलूच के लोग अत्याचारों से पीड़ित हैं। बलूच लोगों को पाकिस्तान मार रहा है और उनका जनसंहार कर रहा है। उन्होंने वैश्विक शक्तियों से मदद की भी अपील की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS