अंतरराष्ट्रीय
जापान के चीबा में 5.1 तीव्रता का भूकंप
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2019 2:55:35 PMटोक्यो। जापान के चीबा में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 आंकी गई है। जापान मिट्रियोलॉजिकल एजेंसी से यह जानकारी मिली।
स्थानीय समय के अनुसार शाम 3.20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र 35.3 डिग्री उत्तरी आक्षांश और देशांतर पर 140.3 डिग्री पूर्व जमीन के अंदर 40 किलोमीटर पर स्थित था। भूकंप के बाद किसी प्रकार की सुनामी के चेतावनी जारी नहीं की गई है।