अंतरराष्ट्रीय
वेनेजुएला: जेल तोड़कर भागने से रोका तो हुई खूनी झड़प, 29 कैदियों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2019 2:34:43 PMकारकास। वेनेज़ुएला की अकारिगुआ जेल में दो गुटों के बीच हुई ख़ूनी झड़प में 23 लोग मारे गए हैं, जबकि 14 पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए हैं। इस जेल में अधिकतम 250 क़ैदियों के रखने की जगह है, लेकिन अभी 540 क़ैदियों को रखा गया था।
पोर्तुगुसा के जनसुरक्षा सचिव ऑस्कर वलेरो ने बताया कि पोर्तुगुसा राज्य के एकारिगुआ में पुलिस ने कैदियों को जेल तोड़कर भागने से रोकने का प्रयास किया। इसी कारण झड़प हुई।
वलेरो ने बताया कि कैदियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और तीन हथगोले भी फेंके। इसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वेनेजुएला की जेलों में होने वाली झड़पों में 2017 से अब तक 130 से ज्यादा कैदियों की मौत हो चुकी है। ताजा घटनाक्रम को लेकर जेल मंत्रालय ने देर रात तक कोई टिप्पणी नहीं की थी।