अंतरराष्ट्रीय
जासूसी करने के जुर्म में चीन में जापानी नागरिक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 5:26:41 PMबीजिंग। चीन में एक जापानी नागरिक को जासूसी करने के आरोप में साढ़े पांच साल की सजा सुनाई गई है। जापान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 70 वर्षीय जापानी नगारिक को चीन के शैंगडोंग प्रांत में मार्च 2017 में हिरासत में लिया गया था। वह एक चीनी कंपनी के बुलावे पर स्प्रिंग डेवलेपमेंट पर सर्वेक्षण करने गया था।
जेल की सजा से इतर जापानी नागरिक को 4,300 अमेरिकी डालर देने के लिए भी कहा गया है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जापानी नागरिक पर क्या आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार उस पर आरोप है कि सरकार की इजाजत लिये बिना उसने सर्वेक्षण क्यों किया।
उल्लेखनीय है कि चीन में 2014 से जासूसी विरोधी कानून लागू होने के बाद से नौ जापानियों को जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। उनमें से छह को जेल की सजा सुनाई गई है।