अंतरराष्ट्रीय
भूमध्य सागर में नौका पलटने से 65 प्रवासियों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2019 1:43:24 PMन्यूयॉर्क। ट्यूनीशिया के तट पर भूमध्य सागर में एक नौका डूबने से 65 प्रवासियों (आव्रजकाें) की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों को बचा लिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र हाई कमिश्नर रिफ़्यूजी (यूएनएचसीआर) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आव्रजकों से भरी नौका गुरुवार को ज़ुवरा (लीबिया) से चली थी, लेकिन महासागर की लहरों के कारण नौका पलट गई और शुक्रवार की सुबह यह घटना हो गई। ट्यूनीशियाई नौसेना ने 16 लोगों को बचा लिया वरना वे भी काल के गाल में समा जाते।
खबरों के अनुसार सभी मृतक सहारा अफ़्रीका के रहने वाले थे, जो रोज़ी रोटी के चक्कर में यूरोप की ओर जा रहे थे। बचे हुए लोगों को फिलहाल ट्यूनीशियाई नौसेना द्वारा तट पर लाया गया और वे उतरने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।