अंतरराष्ट्रीय
भूकंप के दोहरे झटकों से हिला जापान, रिक्टर स्केल 6.3...
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2019 11:35:29 AMटोकियो। दक्षिण पश्चिम जापान में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 दर्ज की गई। इसके कुछ ही समय बाद इसी क्षेत्र में सुबह 8.48 बजे भूकंप का दूसरा झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई।
यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिण पूर्व स्थित क्यूशू द्वीप के मियाजाकी प्रांत की राजधानी मियाजाकी-शी से 44 किलोमीटर दूर था। फिलहाल, भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि इससे समुद्र के जलस्तर में मामूली बदलाव दिखाई दे सकता है। हालांकि, सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।