अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका ने ईरान के धातु उद्योग पर लगाया प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2019 4:42:13 PMवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर ईरानी धातुओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने बुधवार को यह कार्यकारी आदेश जारी कर ईरान के लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम और तांबे का निर्यात करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस कार्यकारी आदेश का उद्देश्य ईरान को लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम और तांबे का निर्यात कर राजस्व जमा करने से रोकना है। अमेरिका के मुताबिक ईरान इस पैसे का इस्तेमाल अपने परमाणु कार्यक्रम के अलावा अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने में कर सकता है। अमेरिका ने अन्य देशों को भी ईरानी धातुओं का आयात नहीं करने की चेतावनी दी है।