ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान: लाहौर में सूफी दरगाह के नजदीक धमाका, 8 की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2019 12:49:07 PM
पाकिस्तान: लाहौर में सूफी दरगाह के नजदीक धमाका, 8 की मौत, कई घायल

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में आज सुबह सूफी दरगाह दाता दरबार के नजदीक धमाका हुआ। इसमें 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हुई। करीब 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, धमाका दरगाह की सुरक्षा में लगी पुलिस जीप को निशाना बनाकर किया गया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

 
पुलिस फिलहाल इसे आत्मघाती हमला मानकर जांच में जुटी है। लाहौर के पुलिस चीफ गजनफर अली ने बताया कि धमाके के वक्त दरगाह के अंदर और बाहर काफी लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर है। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। 
 
दरगाहों को निशाना बना रहे आतंकी
2010 में इसी दाता दरबार दरगाह में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया था। तब हमले में करीब 40 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से ही दरगाह की सुरक्षा के लिए वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। 2016 में खुजदार शहर की दरगाह को भी आतंकियों ने निशाना बनाया था। इसमें 50 की मौत हुई थी और 102 घायल हुए थे।  
 
क्वेटा में पिछले महीने हुआ था धमाका
पिछले महीने बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में शिया हजरा समुदाय को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके के वक्त बाजार में भारी भीड़ थी। ब्लास्ट में करीब 50 लोग घायल हुए थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS