अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण चीनी सागर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए जापान, वियतनाम लिया संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 4:56:03 PMटोक्यो। जापान और वियतनाम इस बात पर सहमति जताई है कि दक्षिण चीन सागर विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
जापानी प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल नगो जुआन लिच ने जापानी रक्षा मंत्री तकेशी लवाया से द्विपक्षीय मुलाकात की। जापानी रक्षा मंत्री ने दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते दबदबा की निंदा की और कहा कि ड्रैगन इस सागर में यथास्थिति को बदलना चाहता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसके खिलाफ आवाज उठाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपने प्रभुत्व का दावा करता है, क्योंकि वहां 11 अरब बैरल तेल और 190 बिलियन क्यूबिक फीट गैस का भंडार होने का अनुमान है। हालंकि दक्षिण चीन सागर पर अन्य देश जैसे मलेशिया, वियतनाम, फिलिपींस और ब्रुनेई भी अपने-अपने प्रभुत्व का दावा करते हैं।
हालांकि चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। नौसैनिक अभ्यास के अलावा वह नौसैनिक अड्डा भी बनाना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर जापान और वियतनाम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सैन्य सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं।