अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को दी कड़े प्रतिबंध की चेतावनी
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2019 4:27:49 PMवॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को चेतावनी दी है कि यदि उसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सैन्य समर्थन देना जारी रखा तो अमेरिका इस कम्युनिस्ट देश पर कड़ा प्रतिबंध लगाएगा। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
ट्रंप ने यह चेतावनी मंगलवार को वेनेजुएला की राजधानी कराकास में मंगलवार को स्वयंभू राष्ट्रपति जुआन गुआइडो के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई झड़प के मद्देनजर दी है। इस हिंसक झड़पों में अब तक 71 लोग घायल हुए हैं।
विदित हो कि क्यूबा, चीन, रूस, तुर्की और कुछ अन्य देश वेनेजुएला मामले में अतंरराष्ट्रीय हस्तक्षेप को गलत मानते हैं। इन देशों ने गुआइडो पर आरोप लगाया है कि वह वेनेजुएला में हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। मंगलवार को ही क्यूबाई राष्ट्रपति ब्रूनो रॉडरीगुएज परीला ने ट्वीट कर कहा कि उनका देश मजबूती के साथ राष्ट्रपति मादुरो के साथ है।