ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में बाढ़ से 17 की मौत, हजारों लोग विस्थापित
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 11:27:03 AM
इंडोनेशिया में बाढ़ से 17 की मौत, हजारों लोग विस्थापित

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में भारी बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन के कारण 17 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में दी गई। 

 
समाचार चैनल सीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभावित स्थान से 12,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। खराब मौसम के कारण बेंगकुलू प्रांत के नौ जिले और नगर भी प्रभावित हुए हैं और इमारतें, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
 
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता संतुपो पूर्वो नुगरोहो ने बताया कि इस आपदा का प्रभाव बढ़ सकता है। बारिश जारी रही तो बाढ़ और भू-स्खलन से स्थिति और खराब हो सकती है। बरसात की वजह से पीने के साफ पानी की किल्लत बढ़ सकती है। आपदा क्षेत्र से निकाले गए 13 हजार लोगों के लिए शेल्टर होम और किचन की व्यवस्था की गई है। एरियल तस्वीरों में नजर आ रहा है कि नदियों के तट टूट गए हैं। पानी का वेग बढ़ गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में बारिश के दिनों में बाढ़ और भू-स्खलन आम बात है। राजधानी जकार्ता में इस हफ्ते बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी और 2000 से अधिक लोगों को अपने घर खाली करने पड़े थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS