अंतरराष्ट्रीय
अफगानिस्तान: तालिबानी के हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2019 4:19:45 PMकाबुल। पश्चिमी फराह प्रांत में तालिबान के लड़ाकों ने घात लगा कर सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया जिसमें कम से कम नौ पुलिसकर्मी की मौत हो गई। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय परिषद के सदस्य अब्दुल समद सलेही ने बताया कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब पुलिस का काफिला सड़क किनारे रखे गए बम को निष्क्रिय करने जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि काफिले पर हमले के कुछ समय के बाद तालिबान के अन्य विद्रोहियों ने पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाया।
हालांकि कुछ समय बाद अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद पुलिस मुख्यालय पर फिर से नियंत्रण स्थापित किया गया।। हालांकि विद्रोहियों ने हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि आतंकी इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और बड़े पेमाने पर हमलों को अंजाम दे रहे हैं।