अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण कैलिफोर्निया में उड़ान भरते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2019 6:39:37 PMसैकरामेंटो। दक्षिण कैलिफोर्निया में उटाह के लिए उड़ान भरते ही विमान गुरुवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की मौत की पुष्टि हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट मे मिली।
फुलेर्टन म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर दो इंजन वाला विमान तब दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह टेकऑफ कर ही रहा था। विमान में पांच यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विमान में कितने यात्री सवार थे।
अग्निशमन कर्मियों के अनुसार, जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो उस समय वह धरती से केवल 15 फीट की ऊँचाई पर ही था। एक प्रत्यक्षदर्शी इयान ग्रेगर ने बताया कि विमान बायीं ओर जब घूम रहा था तभी उसमें आग लग गई। विमान का अगला-पिछला हिस्सा जल गया | दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। इसकी जांच की जा रही है।