अंतरराष्ट्रीय
पैरिस में 850 साल पुराने ऐतिहासिक चर्च नोट्रे डेम में लगी आग
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2019 1:35:31 PMपैरिस। फ्रांस स्थित ऐतिहासिक नोट्रे डेम चर्च में सोमवार को आग लग गई। यह गिरिजाघर सेंट्रल पैरिस में स्थित है। खबरों के अनुसार, चर्च की दो गुंबदों से आग की लपटें निकलती देखी गईं है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक आग का कारण गिरिजाघर में चल रहा नवीनीकरण का काम हो सकता है। पैरिस का यह गिरिजाघर 850 साल से भी ज्यादा पुराना है। आग बुझाने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन शुरू हो चुका है। सिटी हॉल के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर बताया कि चर्च के आसपास की जगह को खाली कराया जा रहा है।