ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान ने सद्भावना के रूप में 100 और भारतीय मछुआरों को किया रिहा
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2019 12:09:53 PM
पाकिस्तान ने सद्भावना के रूप में 100 और भारतीय मछुआरों को किया रिहा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सद्भावना के रूप में रविवार को 100 और भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। जिन्हें वाघा सीमा पर आज भारतीय प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ने पहले चरण में सात अप्रैल को 100 मछुआरों को रिहा किया था। 

 
रविवार को भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने कहा था कि नई सरकार बनने के बाद भारत-पाकिस्तान बीच बातचीत की उम्मीद है। उच्चायुक्त सोहैल महमूद पाकिस्तान के विदेश सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के तनाव के बीच सद्भावना के रूप चार चरणों में 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है और इसके तहत शनिवार को दूसरे चरण में इन मछुआरों को रिहा किया गया। इससे पहले पाकिस्तान ने पहले जत्थे में सात अप्रैल को 100 मछुआरों को रिहा किया था। 
 
इन मछुआरों को विभिन्न अभियानों के दौरान पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया था। अन्य 100 मछुआरों को 22 अप्रैल को रिहा किया जाएगा और 29 अप्रैल को यह प्रक्रिया उस समय पूरी हो जाएगी जब 55 मछुआरों और पांच कैदियों को रिहा किया जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS