अंतरराष्ट्रीय
अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकी के बीच गोलीबारी, 6 आतंकी और पुलिस के 4 जवानों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2019 12:49:21 PMगजनी। पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत के वागाज जिले में आज तड़के सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकी संगठन के बीच हुई गोलीबारी में छह आतंकियों और चार पुलिसवालों की मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता अहमद खान के अनुसार गोलीबारी जिले के अशांत दिलवार्सी इलाके में हुई है। इस घटना में चार आतंकी और तीन सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। लेकिन तालिबान ने इस संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।