अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका की गृह सचिव कर्स्टजेन नीलसन का इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2019 12:05:01 PMवाशिंगटन। अमेरिका की गृह सचिव कर्स्टजेन नीलसन ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। उनके त्याग पत्र के बाद आव्रजन चुनौती एक बार फिर गहरा गई है।
इससे पूर्व नीलसन ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कार्यवाहक चीफ़ ऑफ स्टाफ मिंक मुल्वेनी से मुलाकात कर आव्रजन संबंधी चुनौतियों पर बातचीत की थी।
बताया जाता है कि आव्रजन और कस्टम बल के उप निदेशक रॉबर्ट विटीलो को अकस्मात पद से हटाए जाने से वह दु:खी थीं, जबकि रॉबर्ट विटीलो को इस विभाग का निदेशक बनाए जाने के बारे में क़रीब-क़रीब फ़ैसला हो चुका था।