ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका ने दिया वेनेजुएला को झटका, लगाया तेल नौवहन कंपनियों व जहाजों पर प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 11:53:55 AM
अमेरिका ने दिया वेनेजुएला को झटका, लगाया तेल नौवहन कंपनियों व जहाजों पर प्रतिबंध

वॉशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला से क्यूबा में तेल के नौवहन में शामिल दो कंपनियों के साथ करीब तीन दर्जन जहाजों को शुक्रवार को वित्तीय प्रतिबंध सूची में डाल दिया। इस प्रतिबंध का मकसद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ाना और विपक्ष को ताकत देना है। अमेरिका के वित्त विभाग ने प्रतिबंधों की घोषणा की जिसमें एक कंपनी लाइबेरिया के मोनरोविया स्थित बालितो बे शिपिंग इंक है।

 
विभाग ने बताया कि दूसरी कंपनी यूनान की प्रोपर मैनेजमेंट इंक है। वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात करने वाला क्यूबा प्रमुख देश है और इसके बदले में वह राजनीतिक सलाहकार, खुफिया और सैन्य अधिकारी तथा मेडिकल पेशेवर भेजता है जो मादुरो सरकार को सत्ता में बने रहने में मदद करते हैं। अब इस प्रतिबंध के बाद अमेरिका का कोई नागरिक या संस्था इन कंपनियों के साथ लेनदेन नहीं कर सकती।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS