ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
आतंकवाद के मोर्चे पर भारत को मिली बड़ी सफलता, यूएन से पास हुआ टेरर फंडिंग रोकने का प्रस्ताव
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2019 11:33:02 AM
आतंकवाद के मोर्चे पर भारत को मिली बड़ी सफलता, यूएन से पास हुआ टेरर फंडिंग रोकने का प्रस्ताव

नई दिल्ली। आतंकवाद पर नकेल लगाने की कोशिशों में भारत को बड़ी सफलता मिली है। चीन की मदद के दम पर आतंकी मसूद अजहर को बचाने वाले पाकिस्तान के लिए अब खुद को बचना मुश्किल होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने शुक्रवार को आंतकी फंडिंग को रोकने का प्रस्ताव पास कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य अकबरुद्दीन ने इस मामले पर खुशी जाहिर की है।

 
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पास किया गया प्रस्ताव आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाएगा, जो देश आतंकियों को पनाह दे रहे हैं, वे लगातार इस तरह के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। 
 
अकबरुद्दीन ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि आतंकी आज नए-नए तरीकों से पैसे इकट्ठे कर रहे हैं और अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आतंकी नियमों को तोड़ने के लिए तैयार हैं और कुछ देश उनकी मदद भी कर रहे हैं। ये देश पहले भी लगातार इस तरह की हरकतें करते आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल कम्युनिटी अगर एक्शन के लिए आगे आती है तो भारत इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS