अंतरराष्ट्रीय
ईरान के शिराज़ शहर में आई भीषण बाढ़ से 19 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2019 10:43:44 AMतेहरान। ईरान के दक्षिण में शिराज़ शहर में भीषण बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप से तमाम परिवार कार की छतों और बिजली के खंबों पर चढ़े दिखाई पड़े। ईरानी न्यायपालिका ने सरकार से बाढ़ के कारणों का पता लगाने के लिए कहा है।
सूत्रों के अनुसार यह बाढ़ उस समय आई है, जब फ़ारसी नववर्ष पर लोग छुट्टियों के मूड में थे और सरकारी दफ़्तरों में छुट्टियां हैं। फारस प्रांत के गवर्नर इनायतोल्ला रहीम ने कहा है कि बाढ़ की चेतावनी पहले दे दी गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं और लोगों को दूसरी सुरक्षित जगहों पर भेजा रहा है। आपादा विभाग ने आनेवाले दिनों में और बारिश होने की आशंका जताई है।