अंतरराष्ट्रीय
इथोपिया विमान हादसा: 21 यूएन कर्मियों की मौत पर एंटोनियो गुटेरेस ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 12/3/2019 11:56:08 AMन्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इथोपिया एयरलाइन-302 की दुर्घटना में 21 यूएन कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।
सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर स्टाफ ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें मृतकों के प्रति एक मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर एंटोनियो ने कहा कि मृतकों में संयुक्त राष्ट्र के कर्मी थे, जो प्राकृतिक आपदाओं के समय जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, दवाएं और किसानों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं देने का काम करते थे।
ज्ञात हो कि इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नौरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें 18 पायलटों और चार भारतीय समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी।