अंतरराष्ट्रीय
इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने बोईंग 737 मैक्स-8 का उड़ान किया बंद
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2019 5:22:01 PMबीजिंग। इथोपिया में रविवार को हुए विमान हादसे के बाद चीन ने बोइंग विमानों की उड़ाने रद्द कर दी है। इथोपिया में रविवार को बोइंग विमान के गिर जाने से 157 लोगों की मौत हो गई है। विमान इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था। उड़ान भरने के छह मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इथोपियाई एयरलाइन के सीईओ ने बताया है कि उन्हे इसकी जानकारी नहीं है कि बोइंग विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, उन्होंने कहा कि पायलट ने परेशानी में होने की सूचना भेजी थी। इसके बाद उसे लौटने की मंजूरी दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह विमान नया था। यह नवम्बर में एयरलाइन के बेड़े में शामिल किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सरकारी इथोपियाई एयरलाइंस अफ्रीका में सबसे अच्छी विमान सेवा मानी जाती है।