ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अखनूर सेक्‍टर में पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2019 1:02:41 PM
अखनूर सेक्‍टर में पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू। पाकिस्तान ने एक दिन रुकने के बाद फिर से युद्धविराम का उल्लंघन शुरू कर दिया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने देर रात भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जो सुबह तक जारी रही। भारत की तरफ से भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। 

 
जम्मू के पास अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने रात 3 बजे से ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी रही। इसके बाद फायरिंग थम गई। 
 
बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से शनिवार की रात 11 बजे से ही गोलीबारी बंद हो गई थी। लेकिन एक ही दिन रुकने के बाद अखनूर सेक्टर में गोलीबारी शुरू हो गई। पाकिस्तान ने शनिवार तक लगातार आठ दिनों तक पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। स्थानीय निवासियों ने नियंत्रण रेखा पर युद्ध जैसी स्थिति बताया है। 
 
इससे पहले शुक्रवार को एलओसी के नजदीक कृष्णाघाटी सेक्टर में झलास इलाके के सलोत्री गांव में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया गोला शुक्रवार रात एक घर के अंदर फट गया, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS