ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
बेनतीजा रही शिखर वार्ता, एटमी हथियार पर ट्रंप और किम के बीच नहीं बनी बात
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2019 4:20:24 PM
बेनतीजा रही शिखर वार्ता, एटमी हथियार पर ट्रंप और किम के बीच नहीं बनी बात

हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच गुरुवार को हुई वार्ता बिना किसी समझौते के ही खत्म हो गयी। ट्रंप ने कहा है कि निःशस्त्रीकरण की पुख्ता गारंटी के बिना उत्तर कोरिया के खिलाफ लगाए गए कोई भी प्रतिबंध को नहीं हटाया जाएगा।

 
दोनों नेता बैठक के बीच से ही उठकर चल दिए और दोपहर के भोजन का भी इंतजार नहीं किया। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने हनोई में मीडिया को बताया कि वार्ता में कोई समझौता नहीं हो सका है। वार्ता बीच में ही ख़त्म हो गई है। अब दोनों देशों के बीच संयुक्त बयान की कोई संभावना नहीं है। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कभी-कभी पैदल चलना भी ज़रूरी होता है। निःशस्त्रीकरण की पुख़्ता गारंटी के बिना अमेरिका एक साथ सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने को तैयार नहीं है। इस बिंदु पर दोनों के बीच जारी होने वाले संयुक्त बयान को रद्द कर दिया गया। संयुक्त बयान के लिए निर्धारित चार बजे की पत्रकार वार्ता भी रद्द करनी पड़ी। 
 
दोनों नेताओं की यह दूसरी शिखर वार्ता थी। आठ महीने पहले उनके बीच सिंगापुर में पहली बैठक हुई थी। हनोई की वार्ता से पहले संभावना यही जताई जा रही थी कि दोनों देशों के बीच निःशस्त्रीकरण पर कोई अंतिम निर्णय हो जाएगा। अमेरिका उत्तरी कोरिया के आर्थिक विकास में भरपूर योगदान देगा। वार्ता की शुरुआत में किम ने कहा था कि वह निःशस्त्रीकरण को ध्यान में रखते हुए हनोई आए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS