ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
इजराइल-फलस्तीन युद्ध का खतरा बढ़ रहा है: संयुक्त राष्ट्र दूत
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2019 4:30:12 PM
इजराइल-फलस्तीन युद्ध का खतरा बढ़ रहा है: संयुक्त राष्ट्र दूत

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र पश्चिम एशिया दूत ने कहा है कि हिंसा और अतिवाद बढ़ने के कारण इजराइल और फलस्तीन के बीच शांति स्थापित होने की उम्मीद ‘‘दिन-ब-दिन धूमिल होती जा रही है और युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है।’’

 
निकोलय म्लादेनोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बुधवार को बताया कि जिस द्विराष्ट्र समाधान पर बात की जा रही है, वह दूर होता जा रहा है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले बदलाव के लिए आवश्यक नेतृत्व एवं राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। जब तक यह इच्छाशक्ति पैदा नहीं होती, फलस्तीन एवं इजराइल लगातार खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ते रहेंगे।’’ 
 
म्लादेनोव ने कहा कि नेताओं को यह भरोसा करना होगा कि शांति वार्ता के जरिए ही संभव है। उन्होंने कहा कि नेताओं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों एवं द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर शांति समझौता करने में इजराइल और फलस्तीन को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS