ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
स्टेट ऑफ यूनियन के संबोधन में बोले ट्रंप: मैं बनाऊंगा अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2019 11:07:14 AM
स्टेट ऑफ यूनियन के संबोधन में बोले ट्रंप: मैं बनाऊंगा अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच में कहा कि महान देशों को अंतहीन युद्ध नहीं लड़ना चाहिए। इससे साफ होता है कि वह सीरिया और अफगानिस्तान में जंग जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं। ट्रम्प ने हाल ही में सीरिया से अमेरिकी सेनाएं वापस बुलाने की घोषणा की थी। ट्रम्प प्रशासन अफगानिस्तान में तालिबान से चर्चा करने की इच्छा जताई है।

 
ट्रम्प ने कहा कि हमें बदले की राजनीति और प्रतिरोध करना बंद करना होगा। हमें सीमा से पार जाकर अच्छे काम, सहयोग और समझौते करने होंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमें ऐसे आव्रजन नियम बनाने होंगे, जिनसे अमेरिकियों की सुरक्षा के साथ उन्हें नौकरियां मिल सकें। ट्रम्प ने अमीर राजनेताओं और दानदाताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वे सीमाओं को खुला रखने की बात करते हैं, जबकि उनकी खुद की जिंदगी दीवारों, दरवाजों और गार्ड्स से घिरी रहती है।
 
राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार- अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस को दुनिया को यह दिखाना चाहिए कि अमेरिका अवैध रूप से आने वाले लोगों, मानव तस्करी और ड्रग्स का धंधा करने वालों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, "बीते वक्त में ज्यादा लोगों ने इस हॉल (कांग्रेस) में सीमा पर दीवार बनाए जाने के लिए वोट किया था लेकिन दीवार बनाई नहीं जा सकी। अब हम इस दीवार को बनाएंगे।"
 
उन्होंने यह भी कहा कि बीते कई दशकों से सरकार की नीतियों के वजह से देश को व्यापार के क्षेत्र में काफी नुकसान उठाना पड़ा। देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए हम इन नीतियों को पलट देंगे। 
 
मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति हर साल जनवरी में स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच देते हैं। इस दौरान कांग्रेस के दोनों सदनों (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट) के सांसद मौजूद रहते हैं। एक तरह से स्पीच में राष्ट्रपति की आर्थिक समेत राष्ट्रीय नीतियों का समावेश होता है। 
 
उन्होंने  कहा कि अमेरिका ने 250 बिलियन डॉलर के चीनी सामान पर टैरिफ लगाया है। इससे देश के खजाने में इजाफा हुआ। हमारा फायदा उठाने के लिए मैं चीन पर आरोप नहीं लगाना चाहता। ये हमारे ही नेताओं की गलती है कि उन्होंने चीन को ऐसा करने दिया।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच दूसरी शिखर वार्ता वियतनाम में 27 और 28 फरवरी को होगी। डोनाल्ड ट्रम्प ने यह घोषणा स्टेट ऑफ यूनियन एड्रेस के दौरान की। 
 
ट्रंप ने कहा कि उत्तरी कोरिया से अमेरिका के संबंधों में सुधार हुआ है और अमेरिका एक बड़े युद्ध से बच गया है। पहली शिखर वार्ता सिंगापुर में हुई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS