अंतरराष्ट्रीय
बहामास में एबैको तट पर जहाज डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हुई
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2019 2:10:14 PMमियामीः बहामास में एबैको तट पर जहाज डूबने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
रॉयल बहामास रक्षा बल ने बताया कि दो दिन के बचाव अभियान के बाद अब तक कुल 17 लोगों को जिंदा बचाया जा चुका है और 28 शव बरामद किये गए हैं।
हादसा शनिवार को हुआ था जब हैती के नागरिकों को ले जा रहा जहाज एबैको के मार्श हार्बर तट से दस किलोमीटर दूर फॉल केय के नजदीक डूब गया था।
हादसे के बाद रॉयल बहामास रक्षा बल और अमेरिकी तटरक्षकों के संयुक्त अभियान में 13 शव बरामद किए गए थे। रविवार को 15 शव और मिलने के बाद मृतकों की संख्या 28 हो गई है।
हैती में अमेरिकी दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि जहाज के जरिए लोगों की तस्करी की जा रही थी। कोई भी यात्रा जीवन से बढ़कर नहीं है। परिवारों और समुदायों से आग्रह है कि अवैध प्रवास और तस्करी से बचें। इसका नतीजा त्रासदी के रूप में सामने आता है।