ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
बोलीविया: राजमार्ग पर भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 18 घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2019 11:23:35 AM
बोलीविया: राजमार्ग पर भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 18 घायल

अल चोरो। बोलीविया के अल चोरो में भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कई कारें धंस गईं. जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी भी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते आशंका है कि अभी मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
 
 
अधिकारियों ने आगे यह भी बताया कि पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण इसी स्थान पर फिर से ताजा भूस्खलन आए, हालांकि इनके कारण किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 
 
लोक निर्माण कार्य प्रमुख ऑस्कर कोका ने बताया कि भूस्खलन के कारण 200 मीटर नीचे धंसी दो कारों से शव बरामद किए गए हैं। पुलिस जनरल रोमुलो डेलगाडो ने बताया कि मृतकों में छह वयस्क और पांच नाबालिग हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS