ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
मिस्र में गीजा पिरामिड के पास धमाका, 4 की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2018 3:12:11 PM
मिस्र में गीजा पिरामिड के पास धमाका, 4 की मौत, कई घायल

काहिरा। विश्वभर में प्रसिद्ध मिस्र के पर्यटक स्थल गीजा पिरामिड के पास हुए बम धमाके में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस धमाके में 10 अन्य भी घायल हुए है। मरने वालों में 3 वियतनाम के पर्यटक शामिल है। वहीं एक मिस्र का टूअर गाइड है।

 
ये धमाका मिस्र की राजधानी काहिरा के बाहरी इलाके गीजा पिरामिड से साढ़े 4 किलोमीटर दूर विदेशी पर्यटकों को ले जा रही एक बस पर बम फेंके जाने के बाद हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटकों से भरी इस बस में 17 यात्री सवार थे। 
 
अधिकारियों के मुताबिक वियतनाम के करीब 9 पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों मे मिस्र का ड्राइवर भी है।
 
यह धमाका पिछले एक साल में पर्यटकों पर हुआ पहला हमला है। बता दें कि मिस्र में पर्यटन विदेशी पूंजी का सबसे बड़ा साधन है। 2011 के विद्रोह के बाद ये क्षेत्र तेजी से उभरा था। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
 
 मिस्र में कई इस्लामिक कट्टरपंथी एक्टिव हैं जिनके निशाने पर विदेशी पर्यटक रहे हैं, जिनमें आईएसआईएस के आतंकी भी शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS