ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
यमन से घायल हूती विद्रोहियों को बाहर निकालेगा संयुक्त राष्ट्र का विमान
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2018 12:11:57 PM
यमन से घायल हूती विद्रोहियों को बाहर निकालेगा संयुक्त राष्ट्र का विमान

रियाद। संयुक्त राष्ट्र का एक विमान स्वीडन में होने वाली शांति वार्ता से पहले ‘विश्वास बहाली के उपायों’ के तहत यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी सना से सोमवार को 50 घायल हूती विद्रोहियों को निकालेगा।

 
सऊदी अरब की आधिकारिक प्रेस एजेंसी ने सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता के हवाले से कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र का एक विमान 50 घायल विद्रोहियों  (यमन के तीन डॉक्टरों और संयुक्त राष्ट्र के एक डॉक्टर) को सना से मस्कट ले जाने के लिए सोमवार को सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेगा।’
 
प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के दूत मार्टिन ग्रिफिथ्स के अनुरोध पर गठबंधन ‘मानवीय कारणों’ और ‘विश्वास हासिल करने’ के लिए इन्हें चिकित्सीय मदद प्रदान के लिए वहां से निकालने को तैयार हो गया।
 
हूती व्रिद्रोहियों ने गुरुवार को कहा था कि वे इस सप्ताह स्वीडन में होने वाली शांति वार्ता में हिस्सा लेंगे। अगर यह सुनिश्चित किया जाये कि वे वापस लौट सकते हैं। इस वार्ता में संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS