ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी इतिहास का सबसे खूंखार सीरियल किलर, 90 हत्याओं का जुर्म कबूला
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2018 1:08:49 PM
अमेरिकी इतिहास का सबसे खूंखार सीरियल किलर, 90 हत्याओं का जुर्म कबूला

वॉशिंगटन। अमेरिका में 78 साल के एक बुजुर्ग को तीन महिलाओं की हत्या के जुर्म में सजा सुनाई गई है। एफबीआई का कहना है कि दोषी शख्स ने हाल ही में 1970 से 2005 के बीच 90 लोगों की हत्या करने का जुर्म भी कबूला था।

 
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यदि इनकी पुष्टि हो जाती है तो सैमुअल लिटिल अमेरिका के इतिहास का सबसे खूंखार सीरियल किलर होगा। सैमुअल को सितंबर 2012 में केंटकी से गिरफ्तार किया गया था और कैलिफोर्निया ले जाया गया था।
 
लॉस एंजेलिस में प्रशासन ने उसके डीएनए को 1987 और 1989 के बीच तीन महिलाओं के कत्ल के दौरान मिले डीएनए से मिलान हो गया। इन तीनों मामलों में पीड़ितों को पीटा गया, उनका गला घोंटा गया और उनके शव को गाड़ दिया गया।
 
सैमुअल को इन तीनों हत्याओं के लिए सजा सुनाई गई, लेकिन पुलिस उनके डीएनए को एफबीआई के साथ शेयर करना चाहती है ताकि अन्य मामलों में भी जांच की जा सके।
 
सैमुअल ने जिन लोगों की हत्याएं की हैं, उन्हें वे सब याद हैं। इनमें से कई के चेहरे भी उन्हें याद हैं। सैमुअल ने 35 साल में 90 हत्याओं का जुर्म कबूला है। उन्होंने ये हत्याएं देशभर में की हैं, जिनमें से 34 की पहले ही पुष्टि हो चुकी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS