ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच नाटो देश अजोव सागर में भजेंगे जहाज!
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2018 2:13:02 PM
रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच नाटो देश अजोव सागर में भजेंगे जहाज!

बर्लिन। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने जर्मनी समेत नाटो के सदस्य देशों से रूस के साथ गतिरोध में उनके देश का समर्थन करने के लिए अजोव सागर में नौसैनिक जहाज भेजने का आज आग्रह किया।

 
उन्होंने जर्मनी के ‘बिल्ड’ दैनिक से कहा, ‘‘जर्मनी हमारे करीबी सहयोगियों में से एक है और हमें उम्मीद है कि नाटो में शामिल देश अजोव सागर में अपने नौसैनिक जहाजों को तैनात करने के लिये अब तैयार हैं ताकि यूक्रेन की सहायता कर सकें और उसे सुरक्षा दे सकें।’’ 
 
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इस बात पर जोर दिया कि रूसी बलों को पिछले सप्ताहांत तीन यूक्रेनी जहाजों को जब्त करने का अधिकार था। हालांकि, पोरोशेंको ने आरोप लगाया कि पुतिन ‘‘सागर पर कब्जा करने से कम कुछ भी नहीं चाहते हैं। वह सिर्फ पाश्चात्य जगत की एकता की।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच समुद्र में संघर्ष के बाद रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित सम्मेलन रद्द कर सकते हैं। इस संघर्ष के चलते कीव को ‘‘पूर्ण युद्ध’’ की धमकी देनी पड़ी। ट्रंप का इस सप्ताह के अंत में ब्यूनस आयर्स में जी-20 सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात करने का कार्यक्रम है लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यह यूक्रेन के तीन जहाजों को कब्जे में लेने के रूस के कदम पर उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS