अंतरराष्ट्रीय
शिकागो में अस्पताल के पास गोलीबारी, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2018 3:27:49 PMशिकागो। अमेरिका के शिकागो में मर्सी हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर के पास सोमवार को गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शिकागो पुलिस विभाग के प्रवक्ता एंथनी गुगलिमी ने कहा कि इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो गोली लगने से घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी गंभीर अवस्था में है। शिकागो पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध को गोली मारी गई है।
शिकागो पुलिस प्रवक्ता एंथनी गुगलिमी ने ट्वीट कर बताया कि मिशिगन में और मर्सी अस्पताल के आस-पास यह गोलीबारी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस इलाके में ना जाएं। गोलीबारी के बाद इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि अपराधी को गोली भी लगी है, लेकिन वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय सीबीएस टेलीविजन सहयोगी डब्ल्यूबीबीएम ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है।