ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
नासा ने दूसरों ग्रहों पर जीवन का पता लगाने के लिये 70 लाख डॉलर को दी मंजूरी
By Deshwani | Publish Date: 6/11/2018 11:29:37 AM
नासा ने दूसरों ग्रहों पर जीवन का पता लगाने के लिये 70 लाख डॉलर को दी मंजूरी

वॉशिंगटन। नासा ने दूसरे ग्रहों पर जीवन का पता लगाने के लिए एक नई तरह की प्रणाली विकसित करने को लेकर करीब 70 लाख डॉलर की रकम को मंजूरी दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस प्रणाली का इस्तेमाल मंगल ग्रह पर किया जा सकता है। ‘लेबोरेटरी फॉर एग्नॉस्टिक बायोसिग्नेचर्स’ नामक बहुविषयक परियोजना के तहत जीवन की तलाश करने के लिए एक नयी तरह की प्रणाली विकसित की जाएगी।  इसका उपयोग मंगल ग्रह से लेकर हमारे सौर मंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में किया जाएगा।

 
अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय की साराह स्टीवर्ट जॉनसन ने बताया, ‘‘बार-बार हम दूसरी दुनिया के अनदेखे जीवों की कल्पना मात्र से चकित होते रहे हैं। ’’दूसरे ग्रहों पर जीवन का पता लगाने के लिए 70 लाख डॉलर की मंजूरी दिया जाना स्पष्ट रूप से इन धारणाओं को तोड़ती है कि उन ग्रहों पर भी धरती के समान ही जीवन होगा।
 
नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर की उप प्रधान खोजकर्ता हीथर ग्राहम ने कहा कि टीम आस-पास के माहौल के साथ असंतुलन की स्थिति पर विचार करेगी जैसे कि विशिष्ट रासायनिक जटिलता या रासायनिक तत्वों का अप्रत्याशित रूप से जमा होना। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS