अंतरराष्ट्रीय
188 यात्रियों को लेकर जा रहा इंडोनेशियाई विमान क्रैश, समुद्र के ऊपर हादसे की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2018 10:33:07 AMजकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता में आज इंडोनेशियाई विमान JT-610 क्रैश हो गया। विमान में क्रू मैंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे। आज सुबह 6.20 पर विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो 13 मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया। जब अधिकारियों ने इसकी खोजबीन की तो पता चला कि विमान क्रैश हो गया है। इंडोनेशियाई बचाव एजेंसी के प्रवक्ता युसुफ लतीफ ने कहा कि यह पुष्टि हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।
विमान को ट्रेक करने वाली सेवा फ्लाइट रडार 24 ने लापता विमान के बारे में ट्वीट कर कहा कि जकार्ता से उड़ान भरनेे के तुरंत बाद ही लॉयन एयरलाइंस केे विमान के साथ संपर्क टूट गया। विमान से उस समय संपर्क टूटा तब वह 3,650 फीट (लगभग 1,112 मीटर) की ऊंचाई पर था। विमान में सवार यात्रियों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
समुद्र के कुछ हिस्से में अभी विमान लापता की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिला है। लॉयन एयर ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विमान जेटी610 को बोइंग-737 मैक्स 8 संचालित करती है और इसमें 210 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। यह विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था।