ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीन दौरे पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2018 4:30:18 PM
चीन दौरे पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे

बीजिंग। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने चीन की अपनी दुर्लभ यात्रा के दौरान आज चीन के तियानमेन स्क्वायर पर चीनी सैनिकों की सलामी गारद का निरीक्षण किया। दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है और दोनों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कारोबारी चुनौतियां मिल रही हैं। 

 
प्रधानमंत्री ली केकियांग ने तियानमेन स्क्वायर पर अबे का स्वागत किया। यहां की आधिकारिक इमारत ओपुलेंट ग्रेट हॉल ऑफ दि पीपुल के बाहर जापान का झंडा लहरा रहा था। सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद दोनों नेता बातचीत के लिए इमारत के अंदर चले गए। 
 
पिछले कुछ वर्षों में एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच संबंध में सुधार हुआ है। साल 2012 में दोनों देशों के बीच रिश्तों में तब तल्खी आ गई थी जब जापान ने कुछ ऐसे विवादित द्वीपों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था जिन पर चीन दावा करता रहा है।
 
 
टोक्यो से निकलने से पहले आबे ने संवाददाताओं से कहा कि वे कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने में सहयोग को दृढ़ करने और अपहृत जापानियों की रिहाई को सुनिश्चित करना चाहते हैं। जापान ने फिर कहा कि उत्तर कोरियाई एजेंटों ने 1970 से 1980 के दशकों में उसके कम से कम 17 नागरिकों को कैद कर लिया था, जिनमें से अब तक मात्र पांच नागरिक वापस लौटे हैं। आबे ने यह भी कहा कि वे निशुल्क और निष्पक्ष व्यापार को मजबूत करने तथा पूर्वी चीन सागर में शांति और सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करना चाहते हैं।
 
पिछले सात सालों में किसी जापानी नेता का यह पहला चीन का दौरा है। आबे का यह दौरा जापान-चीन शांति और मित्रता समझौते के 40 वर्ष पूरे होने पर हुआ है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS