अंतरराष्ट्रीय
अमृतसर रेल हादसा: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गहरा दुख जाहिर किया
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 12:36:35 PMनई दिल्ली। अमृतसर में जोड़ा फाटक के निकट शुक्रवार शाम रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, पंजाब में हुई दुखद रेल दुर्घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं मारे गए लोगों के परिवारों और मित्रों के प्रति के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस हादसे पर अंतरराष्ट्रीय जगत से यह पहली बड़ी प्रतिक्रिया आई।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में अमृतसर के निकट शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल पटरियों पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 70 से ज्यादा अन्य घायल हो गए। ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ। मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे।