ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
प्रशांत किशोर का जदयू में बढ़ा कद, बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2018 3:16:49 PM
प्रशांत किशोर का जदयू में बढ़ा कद, बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पटना। रणनीतिकार के तौर पर चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर को जदयू के अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। इस नियुक्ति से किशोर एक तरह से पार्टी में दूसरे सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं।

 
चुनावी रणनीतिकार के रूप में कई पार्टियों के लिए काम कर चुके किशोर 16 सितंबर को पटना में हुई जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू में शामिल हुए थे। किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि किशोर की नियुक्ति से पार्टी को अपना जनाधार व्यापक बनाने में मदद मिलेगी। 
 
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए चुनावी रणनीतियां बनाई थीं और इन चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर महागठबंधन (राजद, जदयू, कांग्रेस) के लिए प्रचार की कमान संभाली थी। इस चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS