ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया: 'बोको हराम' के हमले में सात नाइजीरियाई सैनिकों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2018 5:44:52 PM
नाइजीरिया: 'बोको हराम' के हमले में सात नाइजीरियाई सैनिकों की मौत

कानो (नाइजीरिया)। नाइजर सीमा के पास सैन्य शिविर पर 'बोको हराम' के जिहादियों के हमले में कम से कम सात नाइजीरियाई सैनिक मारे गए हैं। नाइजीरियाई सेना ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी बोर्नो राज्य के मेतेले गांव में सोमवार को सेना और इस्लामी जिहादियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, इस दौरान सात सैनिक मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए है।

 
हालांकि सैन्य और मिलिशिया सूत्रों का कहना है कि घटना में मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। वैसे बोर्नों की प्रांतीय राजधानी मैदुगुडी से सेना के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि,'सात घंटे तक चले इस संघर्ष में हमने 18 सैनिकों को खोया है।'
 
पहचान गुप्त रखते हुए इस नाइजीरियाई सेना के अधिकारी ने बताया कि हमारे सैनिक बहादुरी से लड़े और 'बोको हराम' के जिहादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में सेना की मदद करने वाले स्थानीय मिलिशिया का कहना है कि मंगलवार को सैनिकों के 18 शव मोनगुनो शहर लाए गए थे। उनके अनुसार नाइजीरियाई सैनिकों और 'बोको हराम' के जिहादियों के बीच संघर्ष भीषण काफी भीषण था। यह शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू हुआ और रात साढ़े ग्यारह बजे तक चला।
 
नाइजीरिया में लम्बे समय से आतंरिक गृहयुद्ध चल रहा हैं। इस्लामिक अतिवाद विचारधारा वाला संगठन बोको हराम लम्बे समय से वहां इस्लामिक सत्ता को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहा हैं। बोको हराम लूट,अपहरण,जबरन धर्म परिवर्तन की वारदातों के अलावा लाखों निर्दोष नाइजीरिया के नागरिको की ह्त्या में संलिप्त रहा है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS