ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
मेलानिया ट्रंप ने कहा, 'पुरुषों पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को दिखाना चाहिए सबूत'
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2018 10:50:03 AM
मेलानिया ट्रंप ने कहा, 'पुरुषों पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को दिखाना चाहिए सबूत'

वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का कहना है कि यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं को ‘सुने जाने’ और उनका समर्थन किये जाने की आवश्यकता है। लेकिन पुरुषों को भी यह मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब ऐसे आरोप लगते हैं तो ‘ठोस सबूत’ की आवश्यकता होती है और आरोप लगाने वालों को ‘सबूत दिखाने’ चाहिए।
 
केन्या यात्रा के दौरान ‘एबीसी’ ने मेलानिया का साक्षात्कार किया था। यह साक्षात्कार बुधवार को ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर प्रसारित हुआ था। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या वह ‘मी टू अभियान’ का समर्थन करती हैं।
 
मेलानिया ने कहा, ‘मैं उन महिलाओं का समर्थन करती हूं और उन्हें सुना जाना आवश्यक है। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी यह मौका मिलना चाहिए।’
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर बीते वर्षों में कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस पर ट्र्ंप का कहना है कि यह पुरुषों के लिये एक ‘भयावह’ दौर है जहां उनके खिलाफ बरसों पुराने आरोप निकलकर सामने आ रहे हैं। यह टिप्पणी उन्होंने ब्रेट कावानाह के संदर्भ में की थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS