ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख का इस्तीफा, किम जोंग को सौंपी गई कमान
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2018 3:14:09 PM
अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख का इस्तीफा, किम जोंग को सौंपी गई कमान

लियोन। अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने घोषणा की कि उन्हें अपने प्रमुख मेंग होंगवेई का इस्तीफा प्राप्त हो गया है। मेंग 25 सितंबर से लापता है और चीन को उन पर कानून का उल्लंघन करने का संदेह है। इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि मेंग ने ‘तत्काल प्रभाव’ से इस्तीफा दे दिया है और दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है।
 
चीन ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी कि वह कानून का उल्लंघन करने के आरोप को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है, या नहीं। मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है।
 
चीन ने पुष्टि उन खबरों के बीच की है जिनके अनुसार इंटरपोल ने चीन से अपने लापता प्रमुख के बारे में पूछा था। इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन शहर में है। फ्रांस से मिली खबरों के अनुसार मेंग को आखिरी बार 29 सितंबर को फ्रांस में देखा गया था। खबरों के अनुसार फ्रांस के एक अनाम न्यायिक अधिकारी ने कहा कि मेंग सितंबर के आखिर में चीन गए थे लेकिन तब से उनकी कोई खबर नहीं है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS