ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने गृह मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने से किया इनकार
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 12:04:18 PM
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने गृह मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने से किया इनकार

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने अपने गृह मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। मैक्रों के मंत्रिमंडल में लगातार दो दिग्गज मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अनिश्चितता का माहौल पहले से ही बना हुआ है। गृह मंत्री गेरार्ड कोलोम्ब राष्ट्रपति के विश्वासपात्र मंत्रियों में से थे। उन्होंने सितंबर में घोषणा की थी कि वह पूर्वी फ्रांस के ल्योन के मेयर पद के लिए 2020 में चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसी घोषणा के बाद से उन पर इस्तीफे का दबाव बन रहा था।

 
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने एएफपी को बताया कि राष्ट्रपति ने मंत्री में विश्वास जताते हुए उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। सूत्रों के अनुसार मंत्री ने सोमवार को इस्तीफा दिया था। मैंक्रों के मंत्रिमंडल के लोकप्रिय मंत्री निकोलस हुलोट ने कुछ सप्ताह पहले ही पद छोड़ा है और इसके बाद खेल मंत्री लोरा फलेसल ने भी इस्तीफा दे दिया था।
 
मैक्रों फ्रांस की राजनीति को साफ-सुथड़ा बनाने और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के वादे के साथ आए थे। लेकिन उनके कार्यकाल के एक साल के भीतर फ्रांस के नागरिक उनमें अपना विश्वास खोने लगे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS