ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से जेल की दीवारें टूटी, निकल भागे 1200 से ज्यादा कैदी
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2018 2:40:38 PM
इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से जेल की दीवारें टूटी, निकल भागे 1200 से ज्यादा कैदी

जकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने तबाही मचा दी है। हर तरफ सिर्फ बर्बादी है। इस आपदा में अब तक 1000 से ज्यादा लोगो के मारे जाने की खबर है। कई जगह तो शव खुले में पड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को दफनाना भी बड़ी समस्या बन रहा है। ऐसे में महामारी भी एक समस्या बन सकती है। ऐसे भयानक समय में भी कुछ लोगों के लिए ये सुनामी और भूकंप मेहरबानी बनकर आए हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र की 3 जेल से 1200 कैदी इस प्राकृतिक आपदा का फायदा उठाकर भाग गए हैं।
 
इंडोनेशिया की सरकार ने खुद ये बयान देकर इस घटना की पुष्टि की है। सरकारी बयान के अनुसार, सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित पालू शहर की 120 कैदियों की क्षमता वाली जेल में 581 कैदी बंद थे। जब यहां भूकंप आया तो 7।4 की तीव्रता के कारण जेल की दीवारें गिर गईं और कैदियों ने इस मौके का फायदा उठाया। अफरा-तफरी के माहौल का फायदा उठाकर कैदी जेल की टूटी दीवार के जरिए गार्ड को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
 
एक अधिकारी के अनुसार पहले भूंकप और बाद में सुनामी ने हालात को खराब कर दिया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर जेल के कैदी भागने में कामयाब हो गए। जेल कर्मचारी इस हालात में घबरा गए और उनके लिए कैदियों को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। कैदी सड़क पर झुंड में निकल गए और भागने में सफल रहे।'
 
भूकंप और सुनामी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र पालू है, जहां आपदा के दौरान मारे गए कुल 832 लोगों में से 821 लोगों की मौत हुई थी। इस बीच राहत टीमों ने 7।5 तीव्रता के भूकंप में ढही इमारतों के मलबे से लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी रखा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS