ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया: जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 384 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2018 3:17:01 PM
इंडोनेशिया: जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 384 लोगों की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में जबरदस्त भूकंप के बाद इस इलाके में सुनामी आ गई है। शुक्रवार को 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी वजह से 384 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। कई घर मलबे में तब्दील हो गए।
 
इंडोनेशिया के जिओफिजिक्स विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की खबर है। हालांकि विभाग ने सुनामी की अपनी चेतावनी वापस ले ली थी। उन्होंने बताया कि पालु में सुनामी ने दस्तक दी है। पालु शहर में सुनामी की वजह से समुद्र में छह फीट ऊंची लहरें उठी हैं। इसके बाद इलाके में कई इमारतें ध्वस्त होने की भी खबर है।
 
विभाग के प्रवक्ता ने इलाके में सुनामी की पुष्टि की है। उनका कहना है कि एजेंसी इस संबंध में और जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही हैं। इस संबंध में सभी जानकारियों की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें साझा किया जाएगा। राहत एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद स्याउगी ने बताया कि नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने बड़े पानी के जहाज और हेलीकॉटरों को राहत कार्य में लगाया है।
 
इससे पूर्व आए भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी पालु से 80 किलोमीटर दूर सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। पहले सुनामी की चेतावनी दी गई थी लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा, 'हमने लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।' भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर पालु और डोंग्गाला में राहत और बचाव कर्मियों को पहुंचने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दोनों शहरों में छह लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। इससे पहले इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप पर जुलाई और अगस्त में आए भूकंपों में करीब 500 लोगों की मौत हो गई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS