ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
भारत और चीन की सब्सिडी रोकेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- 'इन देशों को सब्सिडी देना पागलपन'
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2018 3:10:08 PM
भारत और चीन की सब्सिडी रोकेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- 'इन देशों को सब्सिडी देना पागलपन'

शिकागो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों को दी जाने वाली सब्सिडी को रोकने के पक्ष में है। उन्‍होंने  एक कार्यक्रम में इस संबंध में कहा कि विकासशील होने के नाम पर इन देशों को सब्सिडी देना पागलपन है। उन्होंने कहा, वह मानते हैं कि अमेरिका एक विकासशील देश है और चाहते हैं कि उनका देश किसी भी अन्य देश की तुलना में तेजी से बढ़े। 

 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप उत्तरी डकोटा प्रांत के फर्गो शहर में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम चंदा जुटाने के लिए था। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन  की भी आलोचना की। उनकी राय में इस बहुपक्षीय व्यापार संगठन ने चीन को सदस्य बनाकर उसे ‘दुनिया की एक बड़ी आर्थिक ताकत’’ बनने का मौका दिया।
 
 
ट्रंप ने कहा, ‘हम ऐसे कुछ देशों को इसलिए सब्सिडी दे रहे हैं कि वे विकासशील समझे जाते हैं और अभी पर्याप्त रुप से विकसित नहीं है। यह सब पागलपन है। भारत को लें, चीन को लें और दूसरों को लें। अरे ये सब वास्तव में बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि ये देश अपने को विकासशील कहते हैं और ‘‘इस श्रेणी में होने के नाते वे सब्सिडी पाते हैं। हमें उन्हें धन देना पड़ता है। यह सब पागलपन है। हम इसे बंद करने जा रहे हैं. हम इसे बंद कर चुके हैं।’’ 
 
उन्होंने कहा ,‘हम भी तो विकासशील हैं। ठीक है कि नहीं? जहां तक मेरा मानना है तो हम एक विकासशील देश हैं। मैं चाहता हूं कि हमें भी उसी वर्ग में रखा जाए। हम बाकियों से अधिक तेजी के साथ बढ़ना चाहते हैं।'
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS