ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
दाउद इब्राहिम पर ऐसे कसेगा शिकंजा, भारत का साथ देगा अमेरिका
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2018 10:00:28 AM
दाउद इब्राहिम पर ऐसे कसेगा शिकंजा, भारत का साथ देगा अमेरिका

नई दिल्ली। मुंबई के धमाकों के दोषी दाउद इब्राहिम पर भारत अपना शिकंजा कसता जा रहा है। इस बार दाउद को गिरफ्त में करने के लिए भारत की मदद अमेरिका भी करेगा। सूत्रों के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसियां और मुंबई पुलिस मिलकर बहुत जल्द ही दाऊद इब्राहिम की अमेरिका में संपत्ति की जानकारी इकट्ठा कर अपनी ताजा रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपेगी। इसके अलावा अमेरिका में दाऊद के अलग-अलग बिजनेस, उसके गुर्गों और उनके अमेरिकी बैंक अकाउंट्स की जानकारी भी जुटाई जाएगी। इस रिपोर्ट के लिए डी कंपनी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने वाले कुछ चुनिंदा अधिकारियों की मदद ली जाएगी।
 
दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच हुए '2+2 डायलॉग' के साथ ही दोनों देशों के बीच दोस्ती की नई इबारत लिखी जा रही है। इसके अलावा भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पहली बार अमेरिका ने हिंदुस्तान के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कबूली है।
 
गृह मंत्रालय इस रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ साझा करेगा। इसके चलते अमेरिकी एजेंसियों की मदद से दाऊद के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकेगा। इससे पहले दाउद के खिलाफ ब्रिटेन की सरकार पहले ही दाऊद की लंदन में कई संपत्ति जब्त कर चुकी है। अब अमेरिका में दाऊद की संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई दुनिया के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल पर सीधी और बड़ी चोट होगी।
 
गौरतलब है कि अमेरिका के साथ पहली बार आयोजित 2+2 डायलॉग में अमेरिका ने पाकिस्तान से चल रहे आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत का साथ देने की हामी भरी। इस बैठक में पाकिस्तान से संचालित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है, जिसमें दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी का नाम भी शामिल है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS