ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
केरल बाढ़: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ‘हमसे ज्यादा तेजी से हो रहा है जलवायु परिवर्तन’
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2018 5:47:26 PM
केरल बाढ़: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ‘हमसे ज्यादा तेजी से हो रहा है जलवायु परिवर्तन’

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने केरल में आई विनाशकारी बाढ़ और कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन ‘हमसे भी तेज रफ्तार से घटित हो रहा है’इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में उत्पन्न होने वाले इससे भी बड़े जलवायु संकट को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि पिछले साल हजारों लोगों की मौत हुई और 320 अरब डॉलर का नुकसान हुआ ,जिसके लिए जलवायु संबंधित आपदा जिम्मेदार रही है। 

बुधवार को यहां‘2018, नई जलवायु आर्थिक रिपोर्ट’पेश करते हुये गुटेरेस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हम से भी तेज रफ्तार से घटित हो रहा है। इसके प्रभाव विनाशकारी रहे हैं और सबसे गरीब लोग तूफान, बाढ़, सूखा, जंगल की आग और समुद्र के बढ़ते जलस्तर से सबसे पहले और सबसे बुरी तरह प्रभावित हुये हैं। उन्होंने कहा कि इस साल, हमने भारत के केरल में विनाशकारी बाढ़, कैलिफोर्निया और कनाडा में जंगल की आग देखी और उत्तरी गोलार्द्ध के मौसम के स्वरूप को प्रभावित कर रही आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ ही गर्मी को महसूस किया। सब कुछ बेहद साफ है। रिकार्ड के मुताबिक पिछले 19 सालों में 18 साल बहुत गर्म रहे और वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैस सांद्रता बढ़ती जा रही है। 

गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय राज्य केरल को इस साल 100 साल के इतिहास में सबसे भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ा। करीब 80 बांधों में पानी का प्रवाह बेहद बढ़ गया और 370 से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा था कि बाढ़ से प्रभावित 12 लाख लोग राज्य के 3,314 राहत शिविरों रह रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS